संसद में 'जय फिलिस्तीन' बोलने पर बरेली की कोर्ट ने ओवैसी को नोटिस जारी कर किया तलब
बरेली (यूपी) की एक अदालत ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को संसद में 'जय फिलिस्तीन' बोलने के मामले में नोटिस जारी कर तलब किया है। अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता ने ओवैसी के खिलाफ याचिका दायर की थी जिसमें उन पर संवैधानिक व कानूनी मान्यताओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। अदालत में 7 जनवरी को मामले की सुनवाई होगी।