संसद परिसर में 'द साबरमती रिपोर्ट' देखते हुए भावुक हुए पीएम मोदी
न्यूज़18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सोमवार को संसद परिसर के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। फिल्म 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है। इस दौरान ऐक्टर विक्रांत मैसी और एनडीए के कई सांसद मौजूद रहे। पीएम मोदी ने फिल्म के निर्माताओं की सराहना की है।