संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए उत्सुक हूं: वायनाड उपचुनाव के रुझानों पर प्रियंका गांधी
वायनाड (केरल) लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के रुझानों को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है, "वायनाड के भाइयों-बहनों आपने मुझपर जो भरोसा जताया है उसके लिए मैं कृतज्ञता से अभिभूत हूं।" उन्होंने कहा, "मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए उत्सुक हूं। मुझे यह सम्मान देने...और...आपने मुझे जो प्यार दिया है उसके लिए धन्यवाद ❤️❤️।"