संसद में एक दूसरे का हाथ थामे दिखे राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया, तस्वीर हुई वायरल
संसद में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दूसरे का हाथ थामे दिखे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर संसद में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की है। गौरतलब है, राहुल के करीबी रहे सिंधिया 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।