संसद में हर सांसद की एक सीट निर्धारित होती है और माइक्रोफोन एक आवंटित संख्या के साथ डेस्क पर चिपकाए जाते हैं। दोनों सदनों में एक चेंबर होता है जहां बैठे साउंड टेक्नीशियन माइक्रोफोन्स ऑन-ऑफ करते हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा में एनईईटी पेपर लीक का मुद्दा उठाने पर राहुल गांधी का माइक बंद किया गया।