संसद में पहली बार पश्चिम एशिया युद्ध पर बोले पीएम मोदी, कहा- स्थिति चिंताजनक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में पहली बार पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर भाषण दिया। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए होर्मुज़ स्ट्रेट के बंद होने का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत कच्चे तेल और LPG की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग देशों के संपर्क में है।