संसद में बीजेपी सांसदों पर राहुल गांधी के कथित हमले का सीन रीक्रिएट करेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद में धक्का-मुक्की के दौरान बीजेपी सांसदों को कथित तौर पर चोट पहुंचाने को लेकर इस घटना का सीन रीक्रिएट करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था और खबर है कि पुलिस को सीन रीक्रिएट करने की अनुमति दे दी गई है।