संसद में बोलूंगा: कठुआ में हुए आतंकी हमले से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले से जुड़े सवाल पर कहा है, "मैं संसद में बोलूंगा।" इससे पहले राहुल ने कहा था कि एक महीने के अंदर 5वां आतंकी हमला देश की सुरक्षा और जवानों के जीवन पर भयंकर आघात है। इस हमले में 5 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।