संसद में बजट 2024 के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राज्यों की अनदेखी का लगाया आरोप

लोकसभा में मॉनसून सत्र के दौरान बुधवार को 'INDIA' ब्लॉक के नेताओं ने बजट 2024 में राज्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "यह (बजट) अन्यायपूर्ण है। हम इसका विरोध करेंगे।" प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

Load More