सोहा अली खान ने क्यों लिया था ब्रेक? कहा- परिवार, पति सब कुछ भुला बैठी थी
अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा है कि वह अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त होने के कारण 7-सालों तक फिल्मों से दूर रहीं। उन्होंने कहा, "जब मैं मां बनी तो मैं अपनी बच्ची के प्रति जुनूनी हो गई। मैं उसके लिए न केवल फिल्मों को भूल गई बल्कि अपने परिवार से लेकर दोस्तों और पति तक सबकुछ भुला बैठी।"