सुहागरात पर यूपी में दुल्हन ने दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला
फतेहपुर (यूपी) में शुक्रवार को अपनी सुहागरात पर एक दुल्हन ने चाकू से दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। दूल्हे को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है।