सुहाना खान ने लाल साड़ी में शेयर कीं तस्वीरें, कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी-अभिनेत्री सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस पर सुहाना के कथित बॉयफ्रेंड व अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अगस्त्य की मां श्वेता नंदा व बहन नव्या नवेली नंदा ने प्रतिक्रिया दी है। नव्या ने पोस्ट पर '😍😍' इमोजी कमेंट किया जबकि श्वेता ने 'ब्यूटी' लिखा है।