साहिल खान ने शेयर किया 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से निकाह का वीडियो
फिल्म 'स्टाइल' फेम 48 वर्षीय अभिनेता साहिल खान ने अपनी 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा से निकाह का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इससे पहले साहिल ने अपने से करीब 26 साल छोटी मिलेना से दुबई के बुर्ज खलीफा में शादी करने की तस्वीरें शेयर की थीं। गौरतलब है, साहिल की यह दूसरी शादी है।