न पूछें जाति और न JEE रैंक, साहिल वाकोडे की मौत के बाद IIT बॉम्बे सख्त; आदेश जारी
बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे ने कैंपस में भेदभाव रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत छात्रों, फैकल्टी व स्टाफ को किसी से उसकी जाति, जेईई रैंक, एडमिशन कैटेगरी या गेट स्कोर पूछने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों ने इसे केवल कागज़ी खानापूर्ति बताया।