सेहत के लिए क्यों खतरनाक हो सकता है नाक के बाल उखाड़ना?
मैक्वेरी विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रेलिया) में ईएनटी सर्जन डॉ. रिचर्ड हार्वे ने बताया है कि नाक के बाल नैचुरल फिल्टर जैसे होते हैं और इन्हें ज़्यादा हटाने से नाक की फेफड़ों को संक्रमण से बचाने की क्षमता कम हो जाती है। नाक के बाल उखाड़ने से स्किन के अंदर बाल उग सकते हैं जिसमें दर्द, सूजन, रेडनेस और पस हो सकता है।