सोहम शाह द्वारा 'स्क्विड गेम' पर लगाए गए चोरी के आरोप को नेटफ्लिक्स ने किया खारिज
निर्माता-ऐक्टर सोहम शाह द्वारा वेब सीरीज़ 'स्क्विड गेम' के मेकर्स पर लगाए गए उनकी फिल्म 'लक' की कहानी चुराने के आरोपों को नेटफ्लिक्स ने खारिज कर दिया है। नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता ने कहा, "इस दावे में कोई दम नहीं है। 'स्क्विड गेम' ह्वांग डोंग ह्युक द्वारा बनाया व लिखा गया था...हम इस मामले का सख्ती से बचाव करते हैं।"