सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में 22 आरोपियों की रिहाई को SC में चुनौती, CBI को नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन शेख फर्ज़ी एनकाउंटर मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर CBI और 22 बरी आरोपियों को नोटिस जारी किया है। याचिका सोहराबुद्दीन के भाई रूबाबुद्दीन ने दाखिल की है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 2018 के बरी वाले फैसले को बरकरार रखा था। बकौल रिपोर्ट्स, अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।