सुज़ुकी मोटर कॉर्प के पूर्व चेयरमैन ओसामू सुज़ुकी का 94 साल की उम्र में हुआ निधन
जापान की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी सुज़ुकी मोटर कॉर्प के पूर्व चेयरमैन ओसामू सुज़ुकी का 25 दिसंबर को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इसकी सूचना कंपनी ने शुक्रवार को दी। ओसामू सुज़ुकी ने 40 वर्षों से ज़्यादा सुज़ुकी मोटर कॉर्प का नेतृत्व किया था और 2021 में उन्होंने अपने रिटायरमेंट का एलान किया था।