सीज़फायर के बाद J&K के गैर-सीमावर्ती ज़िलों में पटरी पर लौटी ज़िंदगी, खुले स्कूल-कॉलेज
भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर के बाद जम्मू-कश्मीर में ज़िंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी है। राज्य के गैर-सीमावर्ती ज़िलों में स्कूल और कालेजों को एक बार फिर से खोल दिया गया है। हालांकि, सीमावर्ती ज़िलों में स्कूल अभी बंद रहेंगे। यह निर्णय जम्मू के डिवीज़नल कमिश्नर द्वारा स्थिति की गहन समीक्षा के बाद लिया गया।