साड़ी-बुर्के वाला 'स्पाइडर मैन' गिरफ्तार, चोरी के पैसों से बिहार में ज़मीन व मुंबई में खरीदा फ्लैट

मुंबई पुलिस ने ऊंची-ऊंची इमारतों की पाइपों पर 'स्पाइडरमैन' की तरह चढ़कर घरों में चोरी करने वाले शख्स को पकड़ा है। वह पुलिस/सीसीटीवी कैमरों को चकमा देने के लिए साड़ी या बुर्का पहनकर चेहरा ढक लेता था। चोरी के पैसों से उसने बिहार में ₹10 लाख की ज़मीन और मालवणी (मुंबई) में ₹6 लाख एडवांस देकर 1-BHK फ्लैट खरीदा था।

Load More