सीढ़ियों से फिसले ऐक्टर विजय देवरकोंडा, वीडियो आया सामने
ऐक्टर विजय देवरकोंडा एक बिल्डिंग से निकलते हुए सीढ़ियों पर फिसल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिसलने के बाद ऐक्टर की टीम के लोगों ने उन्हें उठाया जिसके बाद वह खुद से वहां से बाहर चले गए। गौरतलब है, विजय फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'वीडी12' की शूटिंग में व्यस्त हैं।