संकरी गली से गुज़रने के विवाद को लेकर दिल्ली में की गई थी एमेज़ॉन मैनेजर की हत्या
दिल्ली पुलिस के अनुसार, भजनपुरा इलाके में संकरी गली से गुज़रने को लेकर कहासुनी व गाली-गलौज के बाद एमेज़ॉन मैनेजर हरप्रीत गिल की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में गिरफ्तार किए गए 2 लोगों में शामिल मुख्य आरोपी माया उर्फ समीर बीते माह पहले 18-वर्षीय हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, माया हत्या के 4 मामलों में नामज़द था।