संकीर्ण मानसिकता वाला बयान: पैगंबर पर टिप्पणियों को लेकर ओआईसी के बयान पर भारत

पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय नेताओं की टिप्पणियों के बाद इस्लामिक देशों के समूह इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सचिवालय के बयान को भारत ने 'अवांछित और संकीर्ण मानसिकता वाला' बयान बताते हुए पूरी तरह से खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है...यह खेदजनक है कि ओआईसी सचिवालय ने...भ्रामक और गलत टिप्पणी की।"

Load More