संघर्ष की कहानियां नहीं बताता, लोग उस पर म्यूज़िक लगाकर रील बना देेते हैं: पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा है, "मैं अपने संघर्ष की कहानियां नहीं बताता क्योंकि लोगों को लगेगा कि मैं सहानुभूति लेने की कोशिश कर रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हम जब भी ऐसी कहानियां सुनाते हैं तो लोग उस पर म्यूज़िक लगाकर रील बना देते हैं।" पंकज ने बताया कि उनकी बेटी आशी ने अपने माता-पिता का संघर्ष देखा है।