संजय दत्त के हेयरकट की वजह से 'लगे रहो मुन्ना भाई' दोबारा लिखी गई थी: स्वानंद किरकिरे

गीतकार व गायक स्वानंद किरकिरे ने 'मैशेबल इंडिया' से हुई बातचीत में फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' का एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया, "यह फिल्म एक निश्चित तरीके से शूट होनी थी लेकिन अभिनेता संजय दत्त ने अपने बाल कटवा लिए थे और शूट रुक गया था।" बकौल किरकिरे, निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पूरी फिल्म दोबारा लिखी थी।

Load More