संजय दत्त ने अरशद वारसी के साथ अपनी नई फिल्म का पोस्टर किया शेयर

अभिनेता संजय दत्त ने गुरुवार को बताया कि वह जल्द ही अभिनेता अरशद वारसी के साथ सिद्धांत सचदेव के निर्देशन वाली एक फिल्म में नज़र आएंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "हमारा इंतज़ार आपसे ज़्यादा लंबा था लेकिन अब यह खत्म हुआ, अगली फिल्म में अपने भाई (अरशद) के साथ आ रहा हूं।"

Load More