संजय मांजरेकर ने आईपीएल 2023 की अपनी टॉप 4 टीमों के बताए नाम
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने आईपीएल 2023 की अपनी टॉप 4 टीमों के नाम बताए हैं। उन्होंने कहा कि इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में पहुंचेंगी। मांजरेकर ने यह भी कहा है कि आरसीबी इस साल आईपीएल जीत सकती है।