संजय मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल नवीन को बनाया गया ईडी का कार्यवाहक निदेशक
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल नवीन को शुक्रवार को ईडी का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया। आधिकारिक आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक राहुल कार्यवाहक निदेशक के तौर पर काम करेंगे। 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी राहुल फिलहाल ईडी में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।