संजय राउत ने यूएन को चिट्ठी लिखकर की 20 जून को 'गद्दार दिवस' घोषित करने की मांग
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' घोषित करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा, "20 जून, 2022 को एकनाथ शिंदे (बगावत कर) हमारी पार्टी के 40 विधायकों को लेकर बीजेपी संग चले गए थे जब उद्धव ठाकरे बीमार थे।"