संजय राउत ने शिवसेना को तोड़ा है, उनके कहने पर उद्धव ने कांग्रेस-एनसीपी का साथ दिया: अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि उन्हें लगता है कि संजय राउत ने ही शिवसेना को तोड़ा है। उन्होंने कहा, "संजय राउत के कहने पर ही उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस-एनसीपी के साथ जाने का निर्णय लिया था।" गौरतलब है, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के अलग गुट ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है।