संजय राउत व उनके भाई को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उन्हें व उनके विधायक भाई सुनील राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक व एक इंटीरियर डिज़ाइनर कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपियों ने शराब के नशे में राउत बंधुओं को धमकी भरे फोन किए।