संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर सोनाक्षी व अदिति ने शेयर कीं 'हीरामंडी' के शूट की तस्वीरें
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर आगामी वेब सीरीज़ 'हीरामंडी' के शूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सोनाक्षी ने लिखा, "चमकते आप हो, चमकाते हमें हो।" अदिति ने लिखा, "हमेशा हमें प्रेरित करने के लिए, प्यार और घर के स्वादिष्ट नाश्ते के लिए आपका शुक्रिया।"