संजय सिंह ने कहा- मेयर के चुनाव में 'आप' पार्षद पर हुआ हमला, पूनावाला ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली नगर निगम मेयर के चुनाव से पहले शुक्रवार को सिविक सेंटर में हुए हंगामे के बाद 'आप' सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "बीजेपी वालों ने 'आप' पार्षद प्रवीण कुमार पर जानलेवा हमला किया।" वहीं, घटना पर बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "हुड़दंग मचाकर 'आप' कार्यवाही बाधित करना चाहती थी।"