संदिग्ध केबल चोरी की वजह से प्रभावित हुईं दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन की सेवाएं

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, संदिग्ध केबल चोरी के चलते सिग्नल संबंधी समस्या के कारण ब्लू लाइन पर मंगलवार सुबह से इंद्रप्रस्थ व यमुना बैंक स्टेशनों के बीच सेवाएं प्रभावित हैं। बकौल डीएमआरसी, मरम्मत का काम सेवाएं बंद होने पर रात में किया जाएगा क्योंकि चोरी की सटीक जगह का पता लगाने व मरम्मत में करीब 3-घंटे लगेंगे।

Load More