संदिग्ध ड्रग डीलर से ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में राजस्थान की एएसपी हुई गिरफ्तार
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिव्या मित्तल को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिव्या पर एक संदिग्ध ड्रग डीलर से एक केस में उसकी गिरफ्तारी नहीं करने को लेकर ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप है। दिव्या अजमेर में एएसपी के पद पर तैनात हैं।