संदीप वांगा ने बॉलीवुड की पूरी परिभाषा को बदल दिया: 'ऐनिमल' को लेकर मधुर भंडारकर
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने फिल्म 'ऐनिमल' को लेकर बात करते हुए कहा है कि फिल्म ऐसी ब्लॉकबस्टर हिट हुई कि इसने बॉलीवुड की पूरी परिभाषा को बदल दिया। मधुर ने कहा, "सभी कहते हैं कि फिल्म ढाई घंटे की होनी चाहिए...बोरिंग सीन नहीं होने चाहिए। (निर्देशक) संदीप वांगा ने 3 घंटे से ज़्यादा लंबी फिल्म बनाकर परिभाषा बदल दी।"