संदेशखाली केस में आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख के भाई की झोपड़ी में लोगों ने लगाई आग

संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) मामले में फरार चल रहे आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख के भाई सिराजुद्दीन की झोपड़ी में लोगों ने गुरुवार को आग लगा दी। संदेशखाली के लोगों का आरोप है कि सिराजुद्दीन ने कथित रूप से अपने भाई से प्रेरित होकर आदिवासियों की ज़मीनें हड़पी हैं। महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी शाहजहां शेख फरार हैं।

Load More