संदेशखाली जा रहे फैक्ट फाइंडिंग कमिटी के 6 सदस्य हुए अरेस्ट, बैरिकेडिंग तोड़ने का लगा आरोप
संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) में महिलाओं पर अत्याचार की कथित घटनाओं की जांच के लिए जा रहे पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एल नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व वाली स्वतंत्र फैक्ट फाइंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। बकौल पुलिस, वे बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे थे इसलिए गिरफ्तारियां हुईं। हालांकि, बाद में सबको छोड़ दिया गया।