संदेशखाली में टीएमसी के नेता ने सारी हदें पार कर दीं, पूरा देश आक्रोशित है: बंगाल में पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा है, "टीएमसी ने संदेशखाली की बहनों के साथ जो किया है…वह देखकर पूरा देश दुखी व आक्रोशित है।" उन्होंने कहा, "टीएमसी के नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं...बीजेपी के दबाव में...बंगाल पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार किया।"