संदेशखाली विवाद के बीच नुसरत जहां को टीएमसी ने बशीरहाट से नहीं दिया लोकसभा चुनाव का टिकट
टीएमसी ने लोकसभा चुनाव के लिए ऐक्ट्रेस नुसरत जहां को पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से टिकट नहीं दिया और उनकी जगह हाजी नुरुल इस्लाम को अपना उम्मीदवार बनाया है। संदेशखाली में हुए महिलाओं के यौन उत्पीड़न के बाद वहां ना जाने पर नुसरत की आलोचना हुई थी। बशीरहाट सीट से नुसरत सांसद हैं जिसके अंतर्गत संदेशखाली आता है।