संपत्ति विवाद में मां से केस हारने के बाद शख्स ने बॉम्बे एचसी में की खुदकुशी की कोशिश

केस हारने पर 55-वर्षीय शख्स ने शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के अंदर एक कोर्टरूम में खुदकुशी की कोशिश की। शख्स पेपर कटर से अपनी कलाई काटने जा रहा था लेकिन आसपास मौजूद वकीलों ने फुर्ती दिखाकर उसे रोक लिया। अदालत ने मां से संपत्ति विवाद में वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत शख्स को मकान खाली करने का आदेश दिया है।

Load More