संपर्क में हैं शिवसेना और एनसीपी के 40 विधायक: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार
कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी एनसीपी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि हवा किस ओर है जिसके चलते ये विधायक घर वापसी करना चाहते हैं।