संबंधों में स्थिरता के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार: तवांग में हुई झड़प के बाद चीन
तवांग (अरुणाचल प्रदेश) में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के कुछ दिनों बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि दोनों देशों ने राजनयिक और सैन्य चैनलों के ज़रिए बातचीत जारी रखी है। वांग ने कहा, "हम चीन-भारत संबंधों में स्थिरता और मज़बूती लाने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार हैं।"