संबित पात्रा द्वारा शेयर किए गए डॉक्यूमेंट में पीएम मोदी के लिए लिखा गया 'पीएम ऑफ भारत'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6-7 सितंबर को जकार्ता (इंडोनेशिया) की यात्रा करेंगे। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने 'X' पर इस यात्रा से संबंधित एक डॉक्यूमेंट शेयर किया है जिसमें 'प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत' लिखा गया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जी20 समिट में आ रहे राष्ट्राध्यक्षों/प्रतिनिधियों को भेजे गए डिनर के न्योते में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया था।

Load More