संभव है कि नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से पहले आम चुनाव हो जाएं: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संकेत दिया है कि आम चुनाव नवंबर से पहले हो सकते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "संभव है कि नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से पहले चुनाव हो जाएं। संभव है कि नवंबर से पहले कार्यवाहक सरकार की जगह नई सरकार आ जाए।" मौजूदा नैशनल असेंबली का कार्यकाल अगस्त, 2023 में पूरा होगा।