संभोग के दौरान परेशान होने पर गुजरात में शेर ने 15 वर्षीय लड़के पर किया हमला
वन अधिकारियों ने बताया है कि जूनागढ़ (गुजरात) ज़िले के गिर वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में संभोग के दौरान परेशान होने पर एक शेर ने 15-वर्षीय लड़के पर हमला कर दिया। लड़का अन्य चरवाहों के साथ उस जगह की तरफ जा रहा था जहां शेर और शेरनी संभोग कर रहे थे। लड़के के कूल्हे और पीठ पर 8 टांके लगे हैं।