संयुक्त किसान मोर्चा ने एमएसपी पर सरकार की बनाई समिति को खारिज किया

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकार की बनाई गई समिति को खारिज कर दिया। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने पीटीआई से कहा, "सरकार ने तथाकथित किसान नेताओं को समिति में शामिल किया है, जिनका दिल्ली की सीमाओं पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ हुए हमारे आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था।"

Load More