संयुक्त किसान मोर्चा ने 'दिल्ली चलो मार्च' 29 फरवरी तक रोकने का किया एलान

संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 फरवरी तक 'दिल्ली चलो मार्च' रोकने का एलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "हमने अपने युवा किसान शुभकरण सिंह को खोया है। 24 फरवरी को कैंडल मार्च निकालेंगे।" बकौल पंधेर, 27 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक होगी व 29 फरवरी को आंदोलन के लिए अगले कदम की घोषणा की जाएगी।

Load More