संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने वाले केरल के पूर्व मंत्री पर केस दर्ज
केरल में सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) विधायक साजी चेरियन पर संविधान के खिलाफ उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले चेरियन ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, चेरियन ने कहा था कि 'भारतीय संविधान को इस तरह से लिखा गया जिससे इसका इस्तेमाल लोगों को लूटने के लिए किया जा सके'।