संशोधित हिंदू विवाह कानून के तहत तमिलनाडु में वकील करा सकते हैं 'आत्मसम्मान विवाह': एससी
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के एक आदेश को रद्द कर कहा है कि तमिलनाडु में संशोधित हिंदू विवाह कानून के तहत वकील आपसी सहमति से दो वयस्कों के बीच 'सुयमरियाथाई' (आत्मसम्मान) विवाह करवा सकते हैं। दरअसल, हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा था कि वकील अपने ऑफिस या ट्रेड यूनियन के दफ्तरों में शादियां नहीं करवा सकते हैं।